लोयोला इंटर कॉलेज में रक्तदान शिविर, 23 यूनिट दान किया

Updated:
विज्ञापन
लोयोला इंटर कॉलेज में रक्तदान शिविर, 23 यूनिट दान किया

शहर के लोयोला इंटर कॉलेज में सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के तत्वावधान में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. शहर के लोयोला इंटर कॉलेज में सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के तत्वावधान में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 23 यूनिट रक्त संग्रहित किया. शिविर में सबसे पहले प्राचार्य फादर विमल मिंज ने रक्तदान कर शिविर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर डीएस डॉ आनंद उरांव ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि जिले के थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और सदर अस्पताल में इलाजरत मरीजों के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर में रक्तदान करने वालों में िशवम स्वांसी, सोनू ओड़ेया, जॉनसन कंडुलना, सुजीत होरो, सूरज पहान, मुकेश डुंगडुंग, अनुरंजन नाग, मुन्ना राम नाग, अनमोल कुमार, अंकित केरकेट्टा, रोशन कंडुलना, मो सैफ अख्तर, आयुष कुमार यादव, लौंग मुंडा, अभिजीत मिंज, प्रदीप टूटी, सत्य प्रतीक भेंगरा, अविनाश मुंडा, राजकुमार सिंह, विशाल कुमार, रूपेश कुमार, विक्रांत साहू शामिल थे. डीएस डॉ आनंद उरांव और प्राचार्य फादर विमल मिंज ने रक्तदान करने वाले शिक्षक और विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया. आयोजन को सफल बनाने में सुशांत कुमार, सुजीत कुमार, सुषमा कुजूर, सुनीता देवी और लोयोला इंटर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola