हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन

प्रखंड सह अंचल अधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी को राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा.

विज्ञापन

तमाड़. झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्देश पर तमाड़ प्रखंड भाजपा द्वारा मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रखंड सह अंचल अधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी को राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा. धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. कार्यक्रम में कुमार महेंद्र नाथ शाहदेव, समरेन्द्र मुखर्जी, चौधरी महतो, लक्ष्मण सिंह मुंडा, दिलीप सेठ, मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी, मंडल अध्यक्ष बासुदेव महतो, महामंत्री हरिराम महतो, विवेक गुप्ता, अजित महतो, राजकिशोर महतो, संतोष साहु, सुरेन्द्र साहु, शंकर सोनार, भारती कुमारी, काजल देवी आदि शामिल हुए. संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा व धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी ने किया.

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola