गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने किया पुजारियों का सम्मान

Updated:
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने किया पुजारियों का सम्मान

विभिन्न प्रखंड में कार्यक्रम आयोजित कर मंदिरों के पुजारियों का सम्मान किया गया.

विज्ञापन

खूंटी /तोरपा. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को भाजपा द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंड में कार्यक्रम आयोजित कर मंदिरों के पुजारियों का सम्मान किया गया. भाजपा तोरपा मंडल द्वारा आमरेश्वर धाम अंगराबारी में दर्शन पूजन कर पुजारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. पूर्व विधायक कोचे मुंडा पुजारियों को अंगवस्त्र प्रदान किया. उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य की परंपराओं को आगे बढ़ाने का काम हम लोग कर रहे हैं. गुरु ही हमारे मार्गदर्शक होते हैं. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, भागीरथ राय, दीपक तिग्गा ,रोहित साहू, विनोद धान, गंझू प्रधान, सुबोध कुमार, राजू साहू, आशुतोष सिंह आदि उपस्थित थे. वहीं खूंटी में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा की अगुवाई में शहर के भगत सिंह चौक स्थित मंदिर, बाबा बजरंगबली मंदिर, पिपरा टोली स्थित मंदिर पहुंच भगवान राम का दर्शन करने के बाद पुजारियों से आशीर्वाद लिया तथा पुजारियों को अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया. मौके पर कांशी नाथ महतो, बिनोद नाग, कैलाश राम, संजय साहू, प्रियांक भगत, सुरेश जयसवाल, मदन मोहन गोप, सुदन मुंडा, कृष्णा लोहरा आदि उपस्थित थे. कर्रा में भाजपा गोविंदपुर मंडल द्वारा जरियागढ़ स्थित मां चिंतामणि मंदिर प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. पुजारियों को अंगवस्त्र व फल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विनय गुप्ता, पंडित नटवर मिश्रा, पंडित विजय पाढ़ी, पंडित शशि शर्मा, पंडित मुरलीधर मिश्रा एवं पंडित मुरारीनंद दास, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा देवी, जगरनाथ साहू, शंकर दास, सोनी देवी, अजय केशरी, बीरेंद्र साहू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola