रानी टूटी के समर्थन में भाजपा ने निकाली रैली

Updated:
विज्ञापन
रानी टूटी के समर्थन में भाजपा ने निकाली रैली

रानी टूटी के समर्थन में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने रैली निकाली.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित उम्मीदवार रानी टूटी के समर्थन में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने रैली निकाली. रैली की शुरुआत रानी टूटी के चुनावी कार्यालय से की गयी. रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्ग, मोहल्ला और वार्डों से गुजरते हुए पुनः चुनावी कार्यालय में आकर समाप्त हुई. रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहरवासियों से रानी टूटी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि रानी टूटी के नेतृत्व में नगर पंचायत में विकास को नयी गति मिलेगी. उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का समर्थन भाजपा प्रत्याशी को मिलेगा और खूंटी नगर पंचायत को एक सशक्त व विकासोन्मुख नेतृत्व प्राप्त होगा. रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, आरती कुजूर, मनोज कुमार, ज्योतिष भगत, रूपेश जायसवाल, संजय साहू, विकास चौधरी, प्रियंक भगत, लक्ष्मी बाखला, काशीनाथ महतो, परमेश्वर प्रसाद, परमानंद कश्यप, अर्जुन पहान, जयप्रकाश भाला, बालमुकुंद कश्यप, जितेंद्र कश्यप सहित अन्य उपस्थित रहे.

विभिन्न वार्ड में किया गया प्रचार-प्रसार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर के विभिन्न वार्ड में जनसंपर्क अभियान चलाया. इसके तहत वार्ड संख्या एक, दस और 14 में लोगों से रानी टूटी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी. मौके पर ओपी कश्यप, मनोज कुमार, ज्योतिष भगत, बालमुकुंद कश्यप आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola