रेफरल अस्पताल परिसर से बाइक की चोरी

Updated:
विज्ञापन
रेफरल अस्पताल परिसर से बाइक की चोरी

रेफरल अस्पताल परिसर तोरपा से बुधवार दोपहर चोरों ने एक युवक की मोटरसाइकिल की चोरी कर ली.

विज्ञापन

तोरपा. रेफरल अस्पताल परिसर तोरपा से बुधवार दोपहर चोरों ने एक युवक की मोटरसाइकिल नंबर JH01F 8237 की चोरी कर ली. मोटरसाइकिल के मालिक प्रशांत धान ने तोरपा थाना में चोरी की सूचना दे दी है. उन्होंने बताया कि बुधवार को वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर किसी कार्य से तोरपा रेफरल अस्पताल गया था. अस्पताल परिसर में मोटरसाइकिल खड़ी कर अंदर चला गया. कुछ देर बाद जब वह अस्पताल से बाहर निकला तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब है. मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चोरी की पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola