सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

थाना क्षेत्र के डोड़मा चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक कल्याण सोय (20) की मौत हो गयी.

विज्ञापन

तोरपा. थाना क्षेत्र के डोड़मा चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक कल्याण सोय (20) की मौत हो गयी. वह मुरहू थाना क्षेत्र के कुड़की गांव का रहने वाला था. इस घटना में उसके साथ बाइक से जा रहे आकाश सोय गंभीर रूप से घायल हो गया. वह भी मुरहू थाना क्षेत्र के कुड़की गांव का रहनेवाला है. मिली जानकारी का अनुसार दोनों डोड़मा मेला घूमने आये थे. लौटने के क्रम में डोड़मा चौक के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल तोरपा लाया गया, जहां चिकित्सक ने कल्याण को मृत घोषित कर दिया. आकाश का इलाज रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टी�� ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola