बिजली पोल से बाइक टकरायी, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गयी.

विज्ञापन

रनिया. रांची-सिमडेगा पथ में रनिया थाना क्षेत्र के मरचा मोड़ के समीप शुक्रवार की देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गयी. जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान बलंकेल गांव निवासी विमल कंडुलना (18) के रूप में की गयी है. वहीं गांव के ही बेनेदिक कंडुलना घायल है. जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक में सवार होकर घर जा रहे थे. इसी क्रम में मरचा मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बिजली पोल से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल गिर गया. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से रेफरल अस्पताल तोरपा भेजा गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान विमल कंडुलना ने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार विमल मजदूरी के लिए चेन्नई जा रहा था, लेकिन पोकला रेलवे स्टेशन से उसकी ट्रेन छूट गयी. जिसके बाद उसने अपने दोस्त बेनेदिक को घर ले जाने के लिए बुलाया. इसके बाद दोनों बाइक में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे. इधर विद्युत पोल टूटने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. स्थानीय लोगों ने बिजली कटवा कर टूटे पोल और तार को सड़क से हटवाया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola