ठगी का प्रयास करनेवालों से रहें सतर्क
Published by :CHANDAN KUMAR
Published at :02 Dec 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन

कुछ संदिग्ध लोग पीएम किसान योजना के तहत लैंड सीडिंग और ई-केवाईसी करने के नाम पर 2000 रुपये ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं
विज्ञापन
खूंटी.
जिले में अलग-अलग प्रकार की ठगी के प्रयास किये जा रहे हैं. कुछ संदिग्ध लोग पीएम किसान योजना के तहत लैंड सीडिंग और ई-केवाईसी करने के नाम पर 2000 रुपये ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं. इस संबंध में मुरहू अंचल अधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी ने आम लोगों को जागरूक रहने की अपील की है. उन्होंने इसे लेकर पत्र जारी कर कहा है कि ऐसे ठगी करनेवालों के झांसे में नहीं आयें. श्री विद्यार्थी ने बताया कि पीएम किसान लैंड सीडिंग का कार्य अंचल कार्यालय के माध्यम से निःशुल्क किया जाता है. ई-केवाइसी का कार्य प्रज्ञा केंद्र में मात्र एक रुपये के शुल्क में किया जाता है. उन्होंने ऐसे ठगी करनेवालों की सूचना प्रशासन को देने की अपील की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




