ePaper

महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए चलाया जागरूकता अभियान

Updated at : 01 Dec 2024 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए चलाया जागरूकता अभियान

बुंडू महिला थाना पुलिस के तत्वावधान में कल्याण गुरुकुल प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षणार्थियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

बुंडू.

बुंडू महिला थाना पुलिस के तत्वावधान में कल्याण गुरुकुल प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षणार्थियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान में महिलाएं व बच्चों पर हो रहे अत्याचार व अपराध की रोकथाम की जानकारी दी गयी. अभियान महिला थाना प्रभारी खुशबू वर्मा, पुलिस अधिकारी व महिला पुलिस बल शामिल थे. थाना प्रभारी ने महिलाओं व बच्चों के साथ होने वाले अपराध, साइबर अपराध, बाल विवाह, उनके दुष्परिणाम, मानव तस्करी व सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराध संबंधी कानूनी प्रावधान व सुरक्षा सुविधा की जानकारी दी. उन्होंने पुलिस हेल्प के लिए प्रशिक्षणार्थियों के बीच डायल 112, डायल 100 व साइबर अपराध से संबंधित शिकायत दर्ज करने 1930 तथा बुंडू थाना अंतर्गत एटीएम बैंक, शिक्षण संस्थान व अन्य स्थान पर लगे क्यूआर कोड के बारे में बताया. महिला थाना का नंबर शेयर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola