अफीम की खेती के विरुद्ध चला जागरूकता अभियान

जिले में अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है.
खूंटी. जिले में अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है. अभियान के तहत मंगलवार को मुरहू थाना क्षेत्र के जाते गांव के टोला कतिंगकेल में ग्रामीणों को जागरूक किया गया. उन्हें अफीम की खेती से होने वाले दुष्प्रभाव और समाज को पहुंचने वाले क्षति के संबंध में जानकारी दी गयी. ग्रामीणों को अफीम की खेती करने पर होने वाले कानूनी कार्रवाई के संबंध में बताया गया. वहीं ग्रामीणों को वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर ग्रामीणों ने अफीम की खेती नहीं करने का संकल्प लिया. ग्रामीणों को कई अन्य कानूनी जानकारी भी दी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




