तोरपा में 24 को चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Updated:
विज्ञापन
तोरपा में 24 को चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

तोरपा. प्रखंड प्रशासन 24 जनवरी को तोरपा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलायेगा.

विज्ञापन

तोरपा. प्रखंड प्रशासन 24 जनवरी को तोरपा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलायेगा. इस दौरान सड़क किनारे दोनों ओर के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा. सीओ पूजा बिन्हा ने लोगों को नोटिस देकर 24 जनवरी के पूर्व अतिक्रमण हटा लेने को कहा है. बीडीओ नवीन चंद्र झा एवं सीओ पूजा बिन्हा ने प्रखंड कार्यालय परिसर की साफ सफाई का जायजा लिया. बीडीओ ने कहा कि प्रखंड परिसर को साफ रखना सबकी जिम्मेवारी है. कोई भी व्यक्ति प्रखंड परिसर में कचड़ा ना फेंके. जहां-तहां कचड़ा फेंकते पकड़े जाने पर दंडित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रखंड परिसर के मुख्य गेट को छोड़ कर बाकी गेट बंद कर दिया जायेगा. मौके पर मुखिया जॉन तोपनो, सब इंस्पेक्टर संजीव करण, अंचल अमीन सागिल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola