सीएनटी एक्ट की वर्षगांठ मनायी गयी

कदमा तिरला स्थित कार्यालय कक्ष में छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम की 117वीं वर्षगांठ मनायी गयी.
खूंटी. आदिवासी मुंडा यूथ एसोसिएशन के द्वारा मंगलवार को कदमा तिरला स्थित कार्यालय कक्ष में छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम की 117वीं वर्षगांठ मनायी गयी. इस अवसर पर मंगल सिंह मुंडा ने सीएनटी एक्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सीएनटी एक्ट 1908 आदिवासी समुदाय की जमीन को संरक्षित करने का अधिकार देती है. यह अधिनियम आदिवासियों की जमीन किसी गैर आदिवासियों को हस्तांतरित करने पर रोक लगाती है. उन्होंने सभी को इसके प्रति जागरूक रहने की अपील की. मौके पर सुनील देमता, अनूप मुंडा, अमन तोपनो, जगदीष कच्छप, धनेष्वर मुंडा, अमित मुंडा, बुधराम बोदरा, अनमोल हस्सा, राम मुंडा, मथुरा समद, अशोक मुंडा सहित अन्य उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










