सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्रामीण में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्रामीण में आक्रोश

कर्रा के कोनसा मोड़ पर सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा के कोनसा मोड़ पर सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने बताया कि हाई स्कूल जरियागढ़ के सामने हाल ही में बनी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं. जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश हैं. गड्ढों के कारण सड़क दुर्घटना होने की आशंका बढ़ गयी है. शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष विनय गुप्ता ने सड़क का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितता हुई है. उन्होंने इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं सड़क का पुनः निर्माण करने का भी मांग की है. समाजसेवी हरेंद्र लोहरा ने कहा कि स्कूल के सामने इस तरह से सड़क का टूट जाना बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है. यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गयी तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है. सतीश सिंह ने भी एजेंसी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस एजेंसी को कार्य मिला है, उस पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए. इस संबंध में विभाग के कनीय अभियंता शशि शेखर आनंद ने कहा कि सड़क अच्छी बनी है और गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है. अधिक वर्षा के कारण कहीं थोड़ी दरार आ गयी होगी, जिसकी मरम्मत करा दी जायेगी. फिलहाल सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola