तमाड़ में सड़क निर्माण को लेकर आजसू ने सौंपा ज्ञापन

सड़कों के निर्माण को लेकर आजसू पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त रांची के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी तमाड़ को ज्ञापन सौंपा.
तमाड़. प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर आजसू पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त रांची के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी तमाड़ को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की प्रमुख सड़कों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए अविलंब मरम्मत व निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की. ज्ञापन में एनएच 33 रायडीह मोड़ तमाड़ भाया लुंगटू, उलिडीह पथ मरम्मती, तमाड़ बड़ा तलाब के समीप क्षतिग्रस्त कलभट का निर्माण. सलगाडीह से उलीलोहर और सालगाडीह से बारिगाड़ा तक केनल पथ का निर्माण. तमाड़ बस स्टैंड से पीएससी हॉस्पिटल तक सड़क निर्माण. प्रेमनगर से लोवाडीह और भुइयाडीह से पानला तक पथ निर्माण की मांग प्रमुख रूप से शामिल हैं. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन सड़कों की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है. जिससे आमजन को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है. प्रतिनिधिमंडल में आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य सह संयोजक प्रभारी हीरालाल दास. जगदीश गुप्ता. तमाड़ पूर्वी प्रभारी अनिल कुमार महतो. पश्चिमी प्रभारी धनेश्वर महतो. सह प्रभारी पंकज महतो. गुलाम महतो. आमलेशा पंचायत प्रभारी जीवन महतो. वरिष्ठ नेता शक्तिपद महतो व विश्वनाथ महतो शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shubham Haldar
शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।
शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










