सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

खूंटी-तमाड़ मार्ग में हुक्काडीह के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी.
खूंटी. खूंटी-तमाड़ मार्ग में हुक्काडीह के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं, तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान बांडी गांव निवासी गोटेया मुंडा (20) के रूप में की गयी. वहीं, घायलों में प्रभु सहाय नाग, आनंद मसीह नाग और बुधु मुंडा शामिल हैं. चारों आपस में रिश्तेदार हैं. सभी एक बाइक में सवार होकर गांव से हेमरोम बाजार जा रहे थे. इसी क्रम में हुक्काडीह के पास एक अज्ञात ट्रेलर ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी. इसमें चालक गोटेया मुंडा की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. वहीं मृतक गोटेया मुंडा का सोमवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया.
दुर्घटना में घायल कांग्रेसी कार्यकर्ता का निधन
14 फरवरी को सड़क दुर्घटना में घायल जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता फुदी गांव निवासी अनुज जोरो का रविवार को इलाज के क्रम में रिम्स में निधन हो गया. उनके निधन पर कांग्रेस कमेटी में शोक की लहर है. उनके निधन पर सांसद कालीचरण मुंडा, जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, पीटर मुंडू, नईमुद्दीन खान, रामकृष्ण चौधरी, विलसन तोपनो, रविकांत मिश्र, सुशील संगा, सयूम अंसारी, शब्बीर अंसारी, सुनीता गोप, सुषमा भेंगरा सहित अन्य ने शोक प्रकट किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




