हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध हथियार और गोली के साथ गांव के मंगल केरकेट्टा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

खूंटी. रनिया थाना क्षेत्र के तोकेन भीमाटोली से पुलिस ने अवैध हथियार और गोली के साथ गांव के मंगल केरकेट्टा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस को 12 बोर का एक देसी कट्टा, एसएलआर का दस गोली और दो मैगजीन चार्जर बरामद किया गया है. पुलिस ने सोमवार को उसे जेल भेज दिया. एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से गोली और हथियार अपने घर में रखा हुआ था. इसकी गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की. जिसमें उसे हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. उसे गिरफ्तार करने में तोरपा एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा, तोरपा अंचल इंस्पेक्टर फ्रांसिस जेवियर बाड़ा, रनिया थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल, पुअनि टिनू कुमार, अमरजीत सिंकु, डोमन टुडू, अशोक कुमार महतो और सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola