मवेशियों के लिए द्वि-मासिक टीकाकरण अभियान की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
मवेशियों के लिए द्वि-मासिक टीकाकरण अभियान की शुरुआत

रनिया प्रखंड में सोमवार को खुरहा-चपका और गांठदार त्वचा रोग के नियंत्रण के लिए द्वि-मासिक टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गयी.

विज्ञापन

खूंटी/रनिया. रनिया प्रखंड में सोमवार को खुरहा-चपका और गांठदार त्वचा रोग के नियंत्रण के लिए द्वि-मासिक टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गयी. अभियान का समापन 18 जुलाई को होगा. अभियान के तहत उक्त बीमारियों से बचाव के लिए सभी बड़े मवेषियों को निःषुल्क टीका लगाया जायेगा. इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अभिमन्यु प्रसाद ने बताया कि यह अभियान खूंटी के साथ-साथ पूरे राज्य में एक साथ चलाया जा रहा है. अभियान में जिले के सभी पशु चिकित्सकों, पैरावेट्स और टीका कर्मियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है. जिले में अब तक कुल 10 डॉक्टर और 45 टीकाकर्मी लगाये गये हैं. उन्होंने बताया कि टीका कर्मियों को प्रत्येक पशु की ईयर टैगिंग, वैक्सीनेशन, ऑनलाइन पंजीकरण तथा पशुधन ऐप में डाटा अपलोड करने की जिम्मेदारी दी गयी है. कहा कि खुरहा-चपका और गांठदार त्वचा रोग अत्यंत संक्रामक होते हैं. इससे पशुपालकों को आर्थिक हानि उठानी पड़ती है. उन्होंने सभी पशुपालकों से समय पर टीकाकरण करने की अपील की है. मौके पर अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ नवीन आर्य, टीवीओ रनिया डॉ अनिल नायक सहित कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola