दहकते अंगारे पर चले शिव भक्त

Updated at : 16 Jul 2013 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
दहकते अंगारे पर चले शिव भक्त

पिपरवार : बचरा बस्ती में रविवार को मंडा पूजा धूमधाम से संपन्न हुआ. इससे पूर्व शनिवार देर रात फुलखूंदी अनुष्ठान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने दहकते अंगारे पर चल कर भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया. मंडा पूजा परिसर में मेला का भी आयोजन किया गया था, जिसमें दूर-दराज के इलाकों से […]

विज्ञापन

पिपरवार : बचरा बस्ती में रविवार को मंडा पूजा धूमधाम से संपन्न हुआ. इससे पूर्व शनिवार देर रात फुलखूंदी अनुष्ठान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने दहकते अंगारे पर चल कर भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया.

मंडा पूजा परिसर में मेला का भी आयोजन किया गया था, जिसमें दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. यहां लोगों के मनोरंजन के लिए सलोनी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. देर रात तक श्रोता नागपुरी गीतों पर झूमते रहे. कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में आयोजन समिति के सदस्यों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola