पेट्रोलियम संरक्षण की शपथ दिलायी

Updated at : 10 Feb 2017 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोलियम संरक्षण की शपथ दिलायी

खलारी : संजीवनी भारत गैस सर्विसेज खलारी की ओर से केडी खलारी स्थित कार्यालय में पेट्रोलियम उत्पादन को संरक्षित करने की शपथ दिलायी गयी. संचालक भगवान सिंह ने शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करते हैं कि अपने सभी कार्यों में पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे. ताकि देश […]

विज्ञापन
खलारी : संजीवनी भारत गैस सर्विसेज खलारी की ओर से केडी खलारी स्थित कार्यालय में पेट्रोलियम उत्पादन को संरक्षित करने की शपथ दिलायी गयी. संचालक भगवान सिंह ने शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करते हैं कि अपने सभी कार्यों में पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे. ताकि देश की प्रगति के लिए आवश्यक इन सीमित संसाधनों की आपूर्ति अधिक समय तक संभव हो सके.
उन्होंने कहा कि गृहिणियां खाना बनाने की पूरी तैयारी करके ही गैस जलायें तो काफी गैस बचाया जा सकता है. कोई चीज उबाल पर आ जाने के बाद गैस कम कर दें. शपथ लेनेवालों में संजय सिंह, सुरेश, अख्तर, सुनील अग्रवाल, सुरेश शर्मा, इदरीस, दीपेंद्र कुमार, ठोपी गंझू आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola