सतर्कता से रहें सुरक्षित : सिंह

Updated at : 26 Jan 2017 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
सतर्कता से रहें सुरक्षित : सिंह

पिपरवार : अशोक परियोजना का 59वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह पूर्वक मनाया गया. ढोरी एरिया से एसके सिंह के नेतृत्व में पहुंची नौ सदस्यीय टीम ने खदान का निरीक्षण किया. पिट ऑफिस में समारोह स्थल पर सुरक्षा ध्वज फहराने के बाद उपस्थित अधिकारियों व कामगारों को सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी. काली मंदिर में […]

विज्ञापन
पिपरवार : अशोक परियोजना का 59वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह पूर्वक मनाया गया. ढोरी एरिया से एसके सिंह के नेतृत्व में पहुंची नौ सदस्यीय टीम ने खदान का निरीक्षण किया. पिट ऑफिस में समारोह स्थल पर सुरक्षा ध्वज फहराने के बाद उपस्थित अधिकारियों व कामगारों को सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी. काली मंदिर में पूजा के बाद टीम में शामिल सदस्य एलबी सिंह, बबन प्रसाद, राकेश कुमार, शिव कुमार, एसएच पूर्ति, खिरोधर महतो व सुदीप चक्रवर्ती का स्वागत किया गया. टीम संयोजक एसके सिंह ने कहा कि उत्पादन-उत्पादकता के साथ सुरक्षा के प्रति हर समय सतर्कता जरूरी है.
परिजनों को भी प्रतिदिन सुरक्षा के प्रति याद दिलाना चाहिए. कार्यस्थल पर हमेशा जोखिम रहता है. इसके लिए सतर्क रह कर ही हम सुरक्षित रह सकते हैं. अशोक परियोजना के बाबत कहा कि विशेष सतकर्ता बरत कर शून्य दुर्घटना का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है. परियोजना पदाधिकारी बीपी सिंह ने कहा कि 12 मिलियन टन का लक्ष्य प्राप्त हो चुका है. उत्पादन का दबाव नहीं है. सुरक्षा के प्रति हमेशा सजग रहें.
समारोह में शामिल लोग
मौके पर सीसीएल के जीएम सेफ्टी मराठे, एरिया सेफ्टी ऑफिसर रंजीत कुमार, मैनेजर एसए खान, एमपी सिंह, आरएस सिंह, एके झा, मनोज कुमार, श्रमिक प्रतिनिधि रवींद्र नाथ सिंह, इसलाम अंसारी, मुंद्रिका प्रसाद, एसके चौधरी, वीके झा, भीम मेहता, ओपी प्रजापति, सतीश पांडेय, एसडी सिंह, निर्मल सिंह, कामेश्वर राम, रामू गोप आदि मौजूद थे.
46 सुरक्षित कामगार पुरस्कृत िकये गये
समारोह में 46 सुरक्षित कामगारों को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कृत कामगारों में रामेश्वर राम, रामधारी साव, शिव सिंह, कैला गंझू, रोहित सिंह, मसकलन कंडुलना, पुनीता कुमारी, संजय कुमार, जोधन महतो, राजन तिवारी, रंजन तिवारी, गोपाल प्रसाद साहू, साहेब राम, एमडी मुबारक, विजेंद्र प्रसाद, आशा देवी, बैजनाथ गंझू, पनवा देवी, देवाशीष देव, लखन साव, गंगा टानाभगत, एमके प्रसाद, एमपी सिंह, संजय कुमार, विकास पांडेय आदि शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola