जन-जन को बतायें केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धि
Updated at : 25 Jan 2017 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

कर्रा : कर्रा मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को मंडल अध्यक्ष कैलाश राम महतो की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि बैठक का उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाना है. बूथ अध्यक्ष का दायित्व है कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को […]
विज्ञापन
कर्रा : कर्रा मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को मंडल अध्यक्ष कैलाश राम महतो की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि बैठक का उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाना है. बूथ अध्यक्ष का दायित्व है कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं व इसकी जानकारी सभी को दें. वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद प्रसाद सोनी ने 61 बूथों की जानकारी ली. जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं.
कार्यकर्ताओं के हित के लिए मैं हमेशा आवाज उठाता रहूंगा. सभी कार्यकर्ता ईमानदारीपूर्वक अपने बूथ के सभी मतदाताओं को सरकार के द्वारा किये गये कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दें और सरकारी योजनाओं में लाभ दिलायें. मौके पर महिला जिला अध्यक्ष मंजु देवी, सांसद प्रतिनिधि द्वारिका प्रसाद, घुरन महतो, किशुन महतो, ज्ञान रंजन सिंह, नागेंद्र सिंह, तेंबा उरांव, अनिमा,सुषमा, गजेंद्र, मंडल के सभी पंचायत व बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




