राशन ढोनेवाले ट्रकों में लगाया जा रहा है वीटीएस सिस्टम

Updated at : 19 Jan 2017 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
राशन ढोनेवाले ट्रकों में लगाया जा रहा है वीटीएस सिस्टम

खूंटी : जनवितरण प्रणाली की दुकानों में डोर स्टेप डिलीवरी के तहत राशन ढोनेवाले सभी ट्रकों में बुधवार से वीटीएस सिस्टम लगाने का काम शुरू हो गया. गुड़गांव की रोजमाटा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड को संबंधित मालवाहकों में वीटीएस लगाने का काम मिला है. इसके लगने से गोदाम से ट्रकों के स्टार्ट होते ही डिवाइस ऑन […]

विज्ञापन
खूंटी : जनवितरण प्रणाली की दुकानों में डोर स्टेप डिलीवरी के तहत राशन ढोनेवाले सभी ट्रकों में बुधवार से वीटीएस सिस्टम लगाने का काम शुरू हो गया. गुड़गांव की रोजमाटा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड को संबंधित मालवाहकों में वीटीएस लगाने का काम मिला है. इसके लगने से गोदाम से ट्रकों के स्टार्ट होते ही डिवाइस ऑन हो जायेगा.
डिवाइस से वाहनों का रूट, ठहराव, अनलोड, लोड आदि की जानकारी कंपनी के रांची स्थित कार्यालय को मिलती रहेगी. कंपनी फिर संबंधित जिले के आपूर्ति विभाग को एसएमएस के माध्यम से वाहनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी देगा. गोदाम से खाद्यान्न उठा कर पीडीएस दुकान तक पहुंचाने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों के 35 वाहन निबंधित हैं.
कालाबाजारी दूर होगी : खाद्यान्न ढोनेवाले वाहन चालकों व मालिकों पर रास्ते में अनाज की कालाबाजारी करने का आरोप लगता रहता है. इस आधुनिक सिस्टम के वाहनों में लगने से उसकी पल-पल की सूचना विभाग को मिलती रहेगी. पूरे झारखंड में संबंधित वाहनों में उक्त आधुनिक डिवाइस लगानेवाली कंपनी के सूत्रों ने बताया कि लोहरदगा जिले में पीडीएस दुकानों का खाद्यान्न ढोनेवाली सभी वाहनों में वीटीएस लगाया जा चुका है. सिस्टम पूरी तरह काम कर रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola