घायल युवती की रिम्स में मौत विरोध में सड़क जाम

सिल्ली:सड़क दुर्घटना में घायल युवती की मौत की सूचना मिलते ही शुक्रवार को ग्रामीण सड़क पर उतर आये. उन्होंने सिल्ली काली मंदिर के समीप रांची-पुरुलिया मार्ग करीब दो घंटे तक जाम रखा. आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया . जानकारी के मुताबिक, सिल्ली नीचे टोला निवासी धुमन मुंडा की पुत्री जयंती कुमारी (19) गत […]
सिल्ली:सड़क दुर्घटना में घायल युवती की मौत की सूचना मिलते ही शुक्रवार को ग्रामीण सड़क पर उतर आये. उन्होंने सिल्ली काली मंदिर के समीप रांची-पुरुलिया मार्ग करीब दो घंटे तक जाम रखा. आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया .
जानकारी के मुताबिक, सिल्ली नीचे टोला निवासी धुमन मुंडा की पुत्री जयंती कुमारी (19) गत आठ फरवरी को सामुदायिक अस्पताल के समीप बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. रिम्स में उसका इलाज चल रहा था, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. उसकी मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट हुए और रांची-पुरुलिया मार्ग जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी.
जाम का नेतृत्व माकपा नेता संजय सिद्घार्थ कर रहे थे. सूचना पाकर प्रमुख कमलनाथ मांझी, सिल्ली थाना प्रभारी एके सिंह व अंचल निरीक्षक मदन मोहन माली जाम स्थल पहुंचे और जाम कर रहे लोगों से बातचीत की. मृतका के परिजन को तत्काल तीन हजार रुपये मुआवजा तथा दो दिन के अंदर बोलेरो जब्त करने का आश्वासन दिया. इस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम हटा लिया गाय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




