सुखदेव की घेराबंदी की बनी रणनीति
Updated at : 03 Nov 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

सुखदेव के नेतृत्व में मिशन 2019 पूरा नहीं होगा, झारखंड में पार्टी कमजोर हुई : मनोज यादव रांची : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत का विरोध कर रहे कांग्रेसी बुधवार को राजधानी में जुटे़ बरही विधायक मनोज यादव के घर टी-पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष को अालाकमान के पास घेरने की रणनीति बनी़ अध्यक्ष के […]
विज्ञापन
सुखदेव के नेतृत्व में मिशन 2019 पूरा नहीं होगा, झारखंड में पार्टी कमजोर हुई : मनोज यादव
रांची : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत का विरोध कर रहे कांग्रेसी बुधवार को राजधानी में जुटे़
बरही विधायक मनोज यादव के घर टी-पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष को अालाकमान के पास घेरने की रणनीति बनी़ अध्यक्ष के खिलाफ पुख्ता प्रमाण लेकर विक्षुब्ध सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास जायेंगे़ प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत को हटाने की मांग रखेंगे़
विधायक श्री यादव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व बदलना हमारी मांग है़ हम उस पर डटे है़ सुखदेव भगत के नेतृत्व में कांग्रेस की जमीन बंजर हुई है़ समर्पित कार्यकर्ता हाथ में हाथ धरे नहीं बैठ सकते़ सुखदेव भगत के रहते मिशन 2019 पूरा नहीं हो सकता है़ झारखंड में संगठन कमजोर हुआ है़
श्री यादव ने कहा कि हमारी मुहिम सुखदेव भगत को हटाने तक जारी रहेगी. हम समान विचारधारा वाले कांग्रेसियों के साथ आलाकमान से मिलेंगे़ बैठक में दूसरे वक्ताआेें का कहना था कि प्रदेश अध्यक्ष आदिवासियों के बीच अपनी साख खो रहे है़ं
ऐसे कई कार्यक्रम आदिवासियों के हुए, जिसमें सुखदेव भगत को नहीं बुलाया गया़ पार्टी अपने परंपरागत वोट बैंक कोखो रही है़
विक्षुब्धों की बैठक में डाॅ गुलफाम मुजीबी, अजय राय, मानस सिन्हा, पूर्व विधायक हरिराम, एबी राय, उपेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, इंटक नेता प्रमोद सिंह, अजय कुमार सिंह, मो सजिद हुसैन, नरेंद्र कुमार, कामना उपाध्याय, तपेश्वर मिश्र, परवेज आलम, सतीश पॉल मुंजनी, मुनेश कुमार, भरत सिन्हा, मुंजी सिंह, उपेंद्र शर्मा, लक्ष्मी सरदार, राकेश राय, सीता सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह, प्रवीण दूबे, ओमप्रकाश व्यास, पप्पू कुमार पासवान, अमर यादव, गंभीर सिंह सहित कई लोग शामिल हुए़
विक्षुब्धों की बैठक के बाबत प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि कहीं कोई चाय पार्टी थी, तो दिल बड़ा कर मुझे भी बुलाते़ संगठन को मजबूत करने की बात थी, तो हम भी शामिल होते़ संगठन को मजबूत करने के हर पहल में साथ है़ं श्री भगत ने कहा कि कौन किसको हटाने के लिए बैठक कर रहा है, इसकी जानकारी नहीं है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




