सुभाष नगर में दिनदहाड़े चोरी, नकद और साउंड सिस्टम ले गये चोर

डकरा : सुभाष नगर कॉलोनी के जितेंद्र साहू के क्वार्टर नं बी/9 से बुधवार को दिन के 11 बजे चोरों ने बाथरूम का वेंटिनेशन तोड़ कर नकदी सहित टीवी, साउंड सिस्टम की चोरी कर ली. जितेंद्र ने बताया कि वे ड्यूटी से क्वार्टर आये और वे पुन: किसी काम से बाहर चले गये. डेढ़ घंटे […]
डकरा : सुभाष नगर कॉलोनी के जितेंद्र साहू के क्वार्टर नं बी/9 से बुधवार को दिन के 11 बजे चोरों ने बाथरूम का वेंटिनेशन तोड़ कर नकदी सहित टीवी, साउंड सिस्टम की चोरी कर ली. जितेंद्र ने बताया कि वे ड्यूटी से क्वार्टर आये और वे पुन: किसी काम से बाहर चले गये.
डेढ़ घंटे बाद वापस आये तो देखा कि घर का पूरा सामान बिखरा हुआ है. वे तुरंत पास के झाड़ी में गये तो वहां एक 10,12 साल का बच्चा उन्हें देख कर भागने लगा. वो बच्चा अक्सर कॉलोनी में घूमता है उसके साथ चार-पांच और बच्चे रहते हैं.
खोजने पर चोरी गया टीवी और हेडफोन तो मिल गया, लेकिन बाकि सामान का पता नहीं चला है. पुलिस को जानकारी देने के बाद एक पदाधिकारी उनके घर पर आये, उन्हें बताया गया कि जो बच्चे कॉलोनी में घूमते हैं उनके अड्डे के बारे में कई लोगों को पता है. बच्चे को पहचान भी लेंगे, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने के बजाय वापस चली गयी. थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




