चित्रांशों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा की

Updated at : 02 Nov 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
चित्रांशों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा की

खूंटी : चित्रांश परिवारों ने पूरे विधि-विधान से मंगलवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा की. राजस्थान धर्मशाला में संबंधित परिवारों ने भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की. मान्यता के अनुसार दावात , कलम और हाथ में खल्ली लेकर पृथ्वी पर घूमनेवाले भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर चित्रगुप्त मंत्र जाप कर एवं मौसमी फलों के […]

विज्ञापन
खूंटी : चित्रांश परिवारों ने पूरे विधि-विधान से मंगलवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा की. राजस्थान धर्मशाला में संबंधित परिवारों ने भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की. मान्यता के अनुसार दावात , कलम और हाथ में खल्ली लेकर पृथ्वी पर घूमनेवाले भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर चित्रगुप्त मंत्र जाप कर एवं मौसमी फलों के साथ कायस्थ समाज के लोगों ने पूरे भक्तिभाव से पूजा अर्चना किया. शहर में एक मात्र प्रतिमा स्थापित होने के कारण यहां पूरे दिन भगवान चित्रगुप्त के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही.
श्रीवास्तव, सूरजध्वज, निगम, कुलश्रेष्ठ, माथुर, कर्ण, सक्सेना, गौढ़, अस्थाना, अंबष्ट, भटनागर तथा वाल्मीकि उपजाति के नाम से पहचाने जानेवाले समाज के लोगों ने पूरे चित्रांश विधि-विधान के साथ कलम-दावात की पूजा की एवं अपने साल भर की कमाई का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया. पूजा की अगुवाई बालगोविंद मिश्र ने की. मौके पर वरुण कंठ, अनूप प्रसाद, विकास श्रीवास्तव, आशीष सिन्हा, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अनूप कुमार, नितेश कुमार, संजीव प्रसाद, कालीचरण श्रीवास्तव उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola