श्रद्धाभाव से की भगवान चित्रगुप्त की पूजा
Updated at : 02 Nov 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी. खलारी व कोयलांचल क्षेत्र में कायस्थ परिवार के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से की. लोग अपने-अपने घरों में भगवान चित्रगुप्त का चित्र रख कर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना किये. इस अवसर पर चित्रगुप्त भगवान की कथा सुनी गयी. पूजन में भगवान चित्रगुप्त के साथ कलम, दावात की भी पूजा की गयी. […]
विज्ञापन
खलारी. खलारी व कोयलांचल क्षेत्र में कायस्थ परिवार के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से की. लोग अपने-अपने घरों में भगवान चित्रगुप्त का चित्र रख कर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना किये. इस अवसर पर चित्रगुप्त भगवान की कथा सुनी गयी. पूजन में भगवान चित्रगुप्त के साथ कलम, दावात की भी पूजा की गयी. पूजा के दौरान कायस्थ लोग कोरे कागज पर स्वास्तिक का चिह्न बना कर कथा में वर्णित मंत्र को लिखा. साथ ही पूरे वर्ष का अपने आय-व्यय का लेखा-जोखा भी लिखा. जिसमें मान्यता के अनुसार आय कम तथा व्यय अधिक दर्शाया गया.
डकरा. डकरा स्टॉफ क्लब में मंगलवार को क्षेत्र के चित्रांश परिवारों ने सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त की पूजा की. उन्होंने साल भर की कमाई का लेखा-जोखा समर्पित कर श्रद्धा से पूजा की.
सदभावना स्वरूप एक सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें एनके एरिया के महाप्रबंधक केके मिश्र सहित कई सीसीएल के अधिकारी एवं प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर आर के सिन्हा, आरके श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, मनोज श्रीवास्तव, शेखर सिन्हा, मनोज अंबष्ट, धर्मेंद्र प्रसाद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




