दो करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय
Updated at : 29 Oct 2016 12:20 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : धनतेरस को लेकर बाजार में काफी चहल-पहल रही. लोगों ने जम कर खरीदारी की. देर रात तक बाजार में लोगों की आवाजाही होती रही. धनतेरस को लेकर मेन रोड सहित बाजारटांड़ की दुकानों को आकर्षक रूप से सजाया गया था. दोपहर में भीड़ कम दिखी पर शाम होते ही लोग दुकानों पर उमड़ने […]
विज्ञापन
खूंटी : धनतेरस को लेकर बाजार में काफी चहल-पहल रही. लोगों ने जम कर खरीदारी की. देर रात तक बाजार में लोगों की आवाजाही होती रही. धनतेरस को लेकर मेन रोड सहित बाजारटांड़ की दुकानों को आकर्षक रूप से सजाया गया था. दोपहर में भीड़ कम दिखी पर शाम होते ही लोग दुकानों पर उमड़ने लगे.
नेताजी व भगत सिंह चौक की दुकानों की रौनक देखते ही बन रही थी. बरतन दुकान, मोटरसाइकिल व इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की दुकान में शाम में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी. जेवर की दुकानों में भी देर शाम तक खरीदारों की भीड़ लगी रही. आकलन के मुताबिक खूंटी जिला में धनतेरस के दिन करीब दो करोड़ से ज्यादा की खरीदारी हुई. इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में लगभग 50 लाख की बिक्री होने का अनुमान है. इसी तरह छोटी-बड़ी बरतन दुकानों में करीब 20 लाख व जेवर दुकानों में 20 लाख से ज्यादा की खरीदारी लोगों ने की. करीब एक करोड़ रुपये के बाइक, कार व स्कूटर की बिक्री होने का अनुमान है.
इधर, दिवाली को लेकर कपड़ा दुकानों में भी भीड़ दिखी. चौक-चौराहों पर लगी पटाखे की दुकानों में भी भीड़ देखी गयी. यहां महिलाअों की संख्या ज्यादा थी. इसके अलावा दीप सहित मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश, ग्वालिन व हाथी-घोड़ा की मूर्ति भी खूब बिकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




