डकरा, पुरनाडीह, मगध और तेतरिया पीओ का तबादला

Updated at : 10 Aug 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
डकरा, पुरनाडीह, मगध और तेतरिया पीओ का तबादला

डकरा : सीसीएल में 65 माइनिंग अधिकारियों का तबादला किया गया है. जिसमें दर्जन भर पीओ और मैनेजर के अलावा अन्य अधिकारी शामिल हैं. एनके एरिया में पुरनाडीह पीओ पीएल केवट को हटा कर उन्हें गोविंदपुर पीओ बना कर भेजा गया है. पुरनाडीह मैनेजर निलंजन चटर्जी को सीसीएल मुख्यालय के विजिलेंस विभाग में भेजा गया […]

विज्ञापन
डकरा : सीसीएल में 65 माइनिंग अधिकारियों का तबादला किया गया है. जिसमें दर्जन भर पीओ और मैनेजर के अलावा अन्य अधिकारी शामिल हैं. एनके एरिया में पुरनाडीह पीओ पीएल केवट को हटा कर उन्हें गोविंदपुर पीओ बना कर भेजा गया है. पुरनाडीह मैनेजर निलंजन चटर्जी को सीसीएल मुख्यालय के विजिलेंस विभाग में भेजा गया है. मगध के पीओ एसके सिंह और मैनेजर मिथिलेश कुमार को उसी पद पर पुरनाडीह भेजा गया है. डकरा पीओ ओपी चौबे को हटा कर उन्हें एनके एरिया का खान सुरक्षा अधिकारी बनाया गया है.
एनके एरिया के योजना एवं परियोजना विभाग के प्रमुख यूसी गुप्ता को डकरा पीओ बनाया गया है. डकरा मैनेजर एके सिंह को उसी पद पर तापिन भेजा गया है. डकरा साइडिंग मैनेजर बीबी सिंह को पिपरवार साइडिंग मैैनेजर बनाया गया है, वहीं तेतरियाखाड़ पीओ जीसी शाह को भुरकुंडा का पीओ बनाया गया है. पिपरवार मैनेजर अखिलेश कुमार सिंह को करमा परियोजना का मैनेजर बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola