झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 12 को

Updated:
विज्ञापन
झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 12 को

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के आयोजन को लेकर उपायुक्त ने समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

खूंटी. झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में जानकारी दी गयी कि 12 अप्रैल को जिले में झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें कुल 4668 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया जाएगा. उपायुक्त ने परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचार मुक्त वातावरण में संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि परीक्षा केंद्रों में विधि-व्यवस्था संधारण, पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, स्टेटिक और पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट की तैनाती तथा माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति को लेकर विशेष सतर्कता बरतें. इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली. उन्होंने समय पर प्रश्न पत्र वितरण और परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने का निर्देश दिया. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी, अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पॉल चौधरी, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार शील सहित अन्य उपस्थित थे.

4668 परीक्षार्थी लेंगे हिस्सा, जिले में बनाये गये 14 परीक्षा केंद्र

निष्पक्ष और कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न करायें : उपायुक्तB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola