स्कूल में पेयजल नहीं बच्चे खुद लाते हैं पानी
Updated at : 03 Aug 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

राजकीय मवि सिल्ली बोर्ड में समस्या ही समस्या सिल्ली : सिल्ली के राजकीय मवि सिल्ली बोर्ड में समस्याओं की भरमार है. यहां पीने का शुद्ध पानी तक नहीं है. बच्चे खुद पीने का पानी बाहर से लाते हैं. माता समिति की संयोजिका ने बताया कि एमडीएम बनाने के लिए भी पानी बाहर से लाना पड़ता […]
विज्ञापन
राजकीय मवि सिल्ली बोर्ड में समस्या ही समस्या
सिल्ली : सिल्ली के राजकीय मवि सिल्ली बोर्ड में समस्याओं की भरमार है. यहां पीने का शुद्ध पानी तक नहीं है. बच्चे खुद पीने का पानी बाहर से लाते हैं. माता समिति की संयोजिका ने बताया कि एमडीएम बनाने के लिए भी पानी बाहर से लाना पड़ता है. किचन की छतों पर गंदगी जमी है. जिससे हमेशा भोजन में गंदगी गिरने का भय बना रहता है. विद्यालय में लगे चापाकल के चारों ओर गंदगी फैली है. यहां काफी दिनों से सफाई नहीं की गयी है.
विद्यालय में दो कमरे का निर्माण पांच साल से अधूरा है. विद्यालय अाठवीं कक्षा तक है. यहां 200 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं. लेकिन प्रधानाध्यापक को लेकर तीन ही शिक्षक हैं. शिक्षकों की कमी से पठन-पाठन कार्य प्रभावित होता है. अभिभावकों ने विद्यालय की समस्याओं को शीघ्र दूर करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




