रैबिज से महिला की मौत

खलारी : लकड़बग्घे के काटने से फैले रैबिज के कारण मानकी कॉलोनी निवासी सुंदरी देवी की मौत मंगलवार को हो गयी. विगत 16 जुलाई को नजदीक के जंगल में रूगड़ा बीनने के दौरान एक लकड़बग्घे ने सुंदरी व उसकी सास पर हमला कर जख्मी कर दिया था. उचित इलाज नहीं होने के कारण इस घटना […]
खलारी : लकड़बग्घे के काटने से फैले रैबिज के कारण मानकी कॉलोनी निवासी सुंदरी देवी की मौत मंगलवार को हो गयी. विगत 16 जुलाई को नजदीक के जंगल में रूगड़ा बीनने के दौरान एक लकड़बग्घे ने सुंदरी व उसकी सास पर हमला कर जख्मी कर दिया था.
उचित इलाज नहीं होने के कारण इस घटना के 16 दिन के बाद सुंदरी की मौत हो गयी. वह हरि मुंडा की पत्नी थी. संबंधित जानकारी मिलने के बाद जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी उसके घर जाकर परिजनों से मिले और आर्थिक सहायता दी. हरि मुंडा की मां के इलाज के लिए आगे भी मदद का आश्वासन दिया. चूरी पूर्वी के मुखिया प्रतिनिधि फागू उरांव व अंचल निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने भी आर्थिक सहायता दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




