गुरमी के पास हुई दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
Updated at : 29 Jul 2016 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : मुरहू थाना के गुरमी गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. जहां सभी का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के करई सिंदरी तांतनगर निवासी […]
विज्ञापन
खूंटी : मुरहू थाना के गुरमी गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
जहां सभी का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के करई सिंदरी तांतनगर निवासी चिरिया सामद, बमिया पातर और एक अन्य युवक एक ही मोटरसाइकिल से अपने गांव से बंदगांव जा रहे थे. गुरमी गांव के पास बाइक चालक ने बगल की दीवार में ठोकर मार दी. इससे एक युवक की मौत हो गयी, जबकि चिरिया व बामिया गंभीर रूप से घायल हो गये. समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




