शहीद रघुनाथ महतो इंटर कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम

Updated at : 29 Jul 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
शहीद रघुनाथ महतो इंटर कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम

रांची : शहीद रघुनाथ महतो इंटर कॉलेज पतराहातू-ईचाहातू में गुरुवार को अोरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ. मौके पर रांची विवि के पूर्व उपकुलपति डाॅ वीपी शरण ने कहा कि भाईचारा, अनुशासन, लगन, परिश्रम तथा लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने रामायण, महाभारत की कथाअों व दृष्टांतों का वर्णन किया. माैके पर विद्यार्थियों ने […]

विज्ञापन
रांची : शहीद रघुनाथ महतो इंटर कॉलेज पतराहातू-ईचाहातू में गुरुवार को अोरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ. मौके पर रांची विवि के पूर्व उपकुलपति डाॅ वीपी शरण ने कहा कि भाईचारा, अनुशासन, लगन, परिश्रम तथा लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने रामायण, महाभारत की कथाअों व दृष्टांतों का वर्णन किया. माैके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.
इससे पहले डाॅ शरण ने झारखंड आंदोलन के मसीहा स्व ज्ञान रंजन की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया. कॉलेज के सचिव पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश, आदर्श उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह, संस्थापक प्रधानाध्यापक पशुपति महतो, निवर्तमान प्रधानाध्यापक भजोहरी महतो ने भी विचार रखे. कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्राचार्य विश्वनाथ महतो ने किया, जबकि अध्यक्षता सृष्टिधर महतो समीर ने की.
इस अवसर पर श्रीपद महतो, कमल साहू, भुनेश्वर महतो, हरिहर महतो, उत्तर महतो, हलधर महतो, भगीरथ प्रमाणिक, कृष्ण मोहन महतो, उपानंद सिंह, अक्षय महतो, केशव चंद्र सिंह, मधुसूदन पोद्दार, रमेश महतो, गुमन महतो, श्रीहरि महतो, लहरू महतो, बाबूराम महतो, नारायण सिंह मुंडा, रामेश्वर महतो, रमेश महतो, महकम महतो, चंडीचरण, राजेंद्र साह, कौशल किशोर महतो, जानकी देवी, सिंधु कुमारी, सुधीर महतो, दिनेश प्रसाद सिंह, धरम महतो सहित कॉलेज के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola