सेविका और सहायिका चयन की तिथि निर्धारित
Updated at : 27 Jul 2016 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

सिमरिया : सिमरिया व लावालौंग प्रखंड के आठ आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका/सहायिका के रिक्त पदों के चयन को लेकर तिथि निर्धारित की गयी है. सिमरिया प्रखंड के चोपे आंगनबाड़ी केंद्र में तीन अगस्त को सहायिका का चयन किया जायेगा. चार अगस्त को बानासाड़ी भाग दो में सेविका, सबानो भाग एक में सेविका, डाड़ी भाग दो […]
विज्ञापन
सिमरिया : सिमरिया व लावालौंग प्रखंड के आठ आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका/सहायिका के रिक्त पदों के चयन को लेकर तिथि निर्धारित की गयी है. सिमरिया प्रखंड के चोपे आंगनबाड़ी केंद्र में तीन अगस्त को सहायिका का चयन किया जायेगा. चार अगस्त को बानासाड़ी भाग दो में सेविका, सबानो भाग एक में सेविका, डाड़ी भाग दो में सेविका/सहायिका, पांच अगस्त को कटिया में सेविका का चयन किया जायेगा. पांच अगस्त को लावालौंग के हेडूम भाग दो में सहायिका, छह अगस्त को कुटी रंगेनिया भाग एक में सेविका, लोबगा आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का चयन किया जायेगा. यह जानकारी सीडीपीओ शिप्रा सिन्हा ने दी. उन्होंने महिला पर्यवेक्षिका को व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है.
पोषण सखी के चयन की तिथि निर्धारित: सिमरिया व लावालौंग में पोषण सखी चयन को लेकर तिथि निर्धारित की गयी है. 19 जुलाई को करमा, आतमपुर भाग एक, लमटा भाग दो, कुठान, कांसीआतु भाग एक, केंदू, मेराल भाग एक व दो, लेपो, हांडे, 30 जुलाई को करहनीबाग, हर्षनाथपुर भाग एक, कोलकोले खुर्द, होसिर, पारामातू, मडवा, हरहद, एक अगस्त को मलगू, पंसागम आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण सखी का चयन किया जायेगा. सीडीपीओ ने कहा कि मेरिट लिस्ट के आधार पर ही चयन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




