वेज बोर्ड को लेकर सीटू ने की गेट मीटिंग
Updated at : 27 Jul 2016 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरवार : कोयला मजदूरों के 10वें वेतन समझौता को लेकर पिपरवार पिट ऑफिस व वर्कशॉप में अनवर हुसैन व इम्तियाज अंसारी की अध्यक्षता में मंगलवार को मजदूरों की गेट मीटिंग हुई. सीटू से संबद्ध एनसीओइए के बैनर तले हुई मीटिंग में यूनियन के क्षेत्रीय सचिव इसलाम अंसारी ने कहा कि 10वां वेतन समझौता एक जुलाई […]
विज्ञापन
पिपरवार : कोयला मजदूरों के 10वें वेतन समझौता को लेकर पिपरवार पिट ऑफिस व वर्कशॉप में अनवर हुसैन व इम्तियाज अंसारी की अध्यक्षता में मंगलवार को मजदूरों की गेट मीटिंग हुई. सीटू से संबद्ध एनसीओइए के बैनर तले हुई मीटिंग में यूनियन के क्षेत्रीय सचिव इसलाम अंसारी ने कहा कि 10वां वेतन समझौता एक जुलाई 2016 से लागू होना था. लेकिन केंद्र सरकार व कोल इंडिया प्रबंधन की लापरवाही के कारण अब तक वेज बोर्ड का गठन नहीं किया जा सका है.
इसलिए एनसीओइए (सीटू) ने पूरे देश में वेज बोर्ड गठन करने की मांग को लेकर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है. वेतन समझौता नहीं होने के कारण मजदूरों को उनके हक से वंचित होना पड़ रहा है, जिसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा. इस दौरान मजदूरों ने प्रबंधन व केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. मौके पर इसलाम अंसारी, अनवर हुसैन, काशीनाथ मिस्त्री, शमशुल होदा, अर्जुन गंझू, फारुख मियां सहित कई मजदूर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




