इंटरनेट से अवसादग्रस्त हो रहे युवा

Updated at : 13 Jul 2016 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
इंटरनेट से अवसादग्रस्त हो रहे युवा

खूंटी : जिले के बच्चे, जवान, बूढ़े सभी इंटरनेट की गिरफ्त में हैं. ट्वीट, टेवस्ट, वाट्सएप, ई-मेल आदि का प्रचलन बढ़ गया है. एक शोध को सही मानें तो इंटरनेट ने युवाओं व बच्चों को एकाकीपन और अवसाद का शिकार बना दिया है. अधिकतर लोग ऑब्सेसिव कंपलसिव डिसऑर्डर और इम्पल्स कंट्रोल डिसआर्डर जैसी मानसिक बीमारी […]

विज्ञापन
खूंटी : जिले के बच्चे, जवान, बूढ़े सभी इंटरनेट की गिरफ्त में हैं. ट्वीट, टेवस्ट, वाट्सएप, ई-मेल आदि का प्रचलन बढ़ गया है. एक शोध को सही मानें तो इंटरनेट ने युवाओं व बच्चों को एकाकीपन और अवसाद का शिकार बना दिया है. अधिकतर लोग ऑब्सेसिव कंपलसिव डिसऑर्डर और इम्पल्स कंट्रोल डिसआर्डर जैसी मानसिक बीमारी की गिरफ्त में आ रहे हैं.
दिमाग पर असर : सिविल सर्जन डॉ विजय खन्ना के मुताबिक इंटरनेट क्रेजी लोगों का दिमाग किसी शराबी की दिमाग के जैसे हो जाता है. दिमाग में जहां सावधानी और नियंत्रण तंत्र होते हैं, वहां एब्नॉर्मल व्हाइट मेटर का निर्माण हो रहा है. ऐसा परिवर्तन वैसे बच्चों या युवाआें में पाया जा रहा है जो वीडियो गेम या इंटरनेट के आदि हैं.
क्या कहते हैं
विशेषज्ञ : डॉ सुनील खलखो कहते है कि आदत में कोई भी व्यवहार ऐसा शामिल हो, जिसके बिना आपको मन नहीं लगता है, वह रुचि हो सकती है. पर आप इस आदत कि आप घंटों एकांत में एक अलग रहें, तो यह खतरे व नशा का संकेत है. अभिभावक बच्चों पर नजर रखें. अगर एकांत में बच्चा रहना पसंद करता है तो यह भी अवसाद का एक बड़ा कारण हो सकता है. बच्चों को हमेशा परिवार के सदस्यों के बीच रखना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola