चाणक्या में सिविल सेवा के सफल अभ्यर्थी सम्मानित

Updated at : 12 Jul 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
चाणक्या में सिविल सेवा के सफल अभ्यर्थी सम्मानित

हजारीबाग : णक्या आइएएस एकेडमी ने सिविल सेवा 2015 की परीक्षा में सफल हजारीबाग जिला झारखंड व अन्य राज्यों के विद्यार्थियों को दिल्ली के मुख्य शाखा में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया. इस बारे में चाणक्या आइएएस एकेडमी के वाइस प्रेसीडेंट विनय मिश्र ने बताया कि चाणक्या आइएएस एकेडमी की स्थापना अपने बड़े भाई सक्सेस […]

विज्ञापन
हजारीबाग : णक्या आइएएस एकेडमी ने सिविल सेवा 2015 की परीक्षा में सफल हजारीबाग जिला झारखंड व अन्य राज्यों के विद्यार्थियों को दिल्ली के मुख्य शाखा में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया.
इस बारे में चाणक्या आइएएस एकेडमी के वाइस प्रेसीडेंट विनय मिश्र ने बताया कि चाणक्या आइएएस एकेडमी की स्थापना अपने बड़े भाई सक्सेस गुरु एके मिश्र के साथ 24 वर्ष पूर्व दिल्ली में की गयी थी. दो दशक का सफल चाणक्या आइएएस एकेडमी ने सफलतापूर्वक तय किया है. संस्थान ने अब तक 3800 से अधिक सफल विद्यार्थी दिये हैं, जो देश विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. सिविल सेवा 2015 में चाणक्या आइएएस एकेडमी के सभी शाखाओं से सफल 361 उम्मीदवारों को दिल्ली बुला कर सम्मानित किया गया.
इस समारोह में झारखंड के कई सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया. इस कार्यक्रम में सक्सेस गुरु एके मिश्र, सांसद शत्रुध्न सिन्हा ने देश के विभिन्न राज्यों में सिविल सेवा में सफल हुए चाणक्या के विद्यार्थियों को मेमोंटो देकर सम्मानित किया.
इस अवसर पर श्री मिश्र ने सिविल सेवा की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों को सही मार्गदर्शन प्रदान करने एवं सफलता में सहायक होने के संकल्प को दुहराया. विनय मिश्र ने कहा कि हजारीबाग के जो विद्यार्थी सिविल सेवा के क्षेत्र में जाना चाहते हैं और उन्हें कोई भी परेशानी हो तो हजारीबाग संस्थान में आकर उनसे परामर्श कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola