कबाड़ में तब्दील 14 सिटी बसें
Updated at : 07 Jul 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

मानवाधिकार प्रशासन खलारी का प्रतिनिधिमंडल अन्ना हजारे से मिला अन्ना ने झारखंड आने का न्योता स्वीकारा डकरा : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार प्रशासन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यालय के चेयरमैन राजेंद्र टेटे के मार्गदर्शन में बुधवार को महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धी जाकर जन लोकपाल के प्रणेता अन्ना हजारे से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में खलारी के हरेंद्र कुमार राम, […]
विज्ञापन
मानवाधिकार प्रशासन खलारी का प्रतिनिधिमंडल अन्ना हजारे से मिला
अन्ना ने झारखंड आने का न्योता स्वीकारा
डकरा : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार प्रशासन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यालय के चेयरमैन राजेंद्र टेटे के मार्गदर्शन में बुधवार को महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धी जाकर जन लोकपाल के प्रणेता अन्ना हजारे से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में खलारी के हरेंद्र कुमार राम, मुन्नू शर्मा, चंदन प्रसाद, पंकज कुमार और विश्वजीत पासवान शामिल थे. सभी रालेगण सिद्धी की कृषि प्रणाली, शिक्षण व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी संचार प्रणाली, प्रदूषणमुक्त वातावरण, स्वच्छता, सौर उर्जा की बिजली व्यवस्था, सड़क, नशाबंदी, पंचायती राजव्यवस्था को गहराई से देखा और अध्ययन किया. इस मौके पर अन्ना हजारे ने झारखण्ड की व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कई सुझाव दिये. उन्होंने प्रतिनिधि मंडल के आग्रह पर झारखंड आने का न्योता भी स्वीकार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




