मंडा हमारी संस्कृति का हिस्सा
Updated at : 07 Jun 2016 8:46 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : मुरहू के माहिल गांव में मंडा पर्व का आयोजन किया गया. उदघाटन ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो ने किया. इस अवसर पर मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि मंडा पर्व हमारी प्राचीन धार्मिक संस्कृति को जीवंत करता है. इससे अध्यात्म को बढ़ावा मिलता […]
विज्ञापन
खूंटी : मुरहू के माहिल गांव में मंडा पर्व का आयोजन किया गया. उदघाटन ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो ने किया.
इस अवसर पर मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि मंडा पर्व हमारी प्राचीन धार्मिक संस्कृति को जीवंत करता है. इससे अध्यात्म को बढ़ावा मिलता है. यह भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा को दर्शाता है. वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि मंडा पर्व से एकता व भाईचारा को बढ़ावा मिलता है. मौके पर कई लोग मौजूद थे.
झूलन में 40 भक्तों ने हिस्सा लिया. इनमें छह बच्चे भी थे. झूलन के दौरान भोक्ताओं द्वारा बरसाये गये फूल को भगवान शिव का आशीर्वाद समझ लेने के लिए लोगों में होड़ मची थी. छऊ नृत्य में पदमश्री गंभीर सिंह व काडिर महतो की टीम के बीच मुकाबला हुआ. लोगों ने नृत्य का लुत्फ उठाया. वहीं शिव भक्तों ने अंगारे पर चल कर शिव भक्ति का परिचय दिया.
आयोजन को सफल बनाने में समिति के सस्ती पाइक, मागो मुंडा, सुमन मांझी, आर मांझी, सुबोध मांझी, लेदा उरांव, मंगल पाहन, शंकर सिंह मुंडा, संदीप कर्मकार, पीतांबर मांझी, रामरतन मांझी, मंटू महतो, सुखदेव सिंह मुंडा, सुजय मांझी, एतवा मुंडा, हरिहर महतो, लालवान गौंझू, मंगरा नायक, राजू नायक का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




