ग्रामीण व्यवस्था महिला समूह के माध्यम से विकसित होगी : सुदेश
Updated at : 07 Jun 2016 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

सोनाहातू : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की संंजीवनी परियोजना द्वारा सोमवार को प्रखंड के जिन्तू गांव में महिला ग्राम संगठन की स्थापना की गयी. समारोह के मुख्य अतिथि राज्य विकास परिषद के उपाध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि हर महिला में घर चलाने की क्षमता को विकसित करना ही समिति का उद्देश्य है. ग्राम […]
विज्ञापन
सोनाहातू : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की संंजीवनी परियोजना द्वारा सोमवार को प्रखंड के जिन्तू गांव में महिला ग्राम संगठन की स्थापना की गयी. समारोह के मुख्य अतिथि राज्य विकास परिषद के उपाध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि हर महिला में घर चलाने की क्षमता को विकसित करना ही समिति का उद्देश्य है.
ग्राम संगठन समिति की सदस्यों को सामाजिक व आर्थिक विषयों की जानकारी देना, रोजगार वृद्धि के उपाय बताना व महिलाअों को संगठित किया जाना है. उनका प्रयास होगा कि गांव की व्यवस्था को पारंपरिक तरीके से महिला समूह के माध्यम से विकसित किया जाये.
समारोह में 258 महिला समूह के बीच 38 लाख 70 हजार रुपये का वितरण किया गया. 35 ग्राम संगठन को संचालित करने के लिए 17 लाख 50 हजार रुपये दिये गये.
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा मुंडा, परियोजना की शांति माली, अभिलाषा, प्रमुख रमेश लोहरा, उपप्रमुख अनिता देवी, मुखिया सुभद्रा देवी, सविता देवी, पंसस धरनी देवी, ग्राम प्रधान अजंबर सिंह मुंडा, सुनील सिंह, रंगबहादुर महतो, वीरेन मुंडा, क्षेत्रमोहन मुंडा, धर्मेंद्र महली सहित अन्य उपस्थित थे. अध्यक्षता पंसस मीना देवी ने की. संचालन श्याम कुमार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




