अंगारों पर चले सौ से अधिक शिवभक्त
Updated at : 24 May 2016 12:57 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : मायापुर में सोमवार को आयोजित मंडा पूजा में 100 से अधिक शिवभक्तों ने अंगारों पर चल कर अपनी श्रद्धा व आस्था का परिचय दिया. इससे पूर्व सोमवार की सुबह सभी शिवभक्तों ने कनौंदा नदी से जल भर कर मंदिर परिसर आये जहां भगवान शिव का अभिषेक किया. सभी शिवभक्तों ने उपवास किया. शाम […]
विज्ञापन
खलारी : मायापुर में सोमवार को आयोजित मंडा पूजा में 100 से अधिक शिवभक्तों ने अंगारों पर चल कर अपनी श्रद्धा व आस्था का परिचय दिया. इससे पूर्व सोमवार की सुबह सभी शिवभक्तों ने कनौंदा नदी से जल भर कर मंदिर परिसर आये जहां भगवान शिव का अभिषेक किया. सभी शिवभक्तों ने उपवास किया. शाम में भक्त बारी-बारी से जल से भरा कलश सिर पर लेकर दहकते अंगारों पर नंगे पांव चले. मंडा पूजा के अवसर पर फूलखुंदी देखने के लिए आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौजूद थे.
मंडा पूजा की तैयारी गत एक माह से चल रही थी. इस अवसर पर रात्रि में नागपुरी आर्केस्टा का भी आयोजन किया गया. इस पूजा को सफल बनाने में नरेश प्रसाद गुप्ता, तुबियस बाड़ा, शिवदयाल गंझू, रवि गंझू, बीरबल गंझू, अनिल गंझू, मदन सिंह, सुदामा प्रसाद गुप्ता, गणेश गंझू, देवेंद्रनाथ भगत, मुकेश सिंह, प्रेम गंझू, रूदन गंझू, महेन्द्र गंझू आदि का सराहनीय योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




