अपराधियों ने डंपर को आग के हवाले किया

Updated at : 03 Jan 2014 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने डंपर को आग के हवाले किया

पिपरवार : थाना क्षेत्र के बचरा बस्ती में अज्ञात अपराधियों ने एक डंपर (जेएच 02 के-4244) में लाग लगा दी. घटना मंगलवार की रात लगभग दो बजे बतायी जाती है. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. डंपर का इंजन व केबिन जल कर नष्ट हो चुका है. डंपर के चालक कारू […]

विज्ञापन

पिपरवार : थाना क्षेत्र के बचरा बस्ती में अज्ञात अपराधियों ने एक डंपर (जेएच 02 के-4244) में लाग लगा दी. घटना मंगलवार की रात लगभग दो बजे बतायी जाती है. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. डंपर का इंजन व केबिन जल कर नष्ट हो चुका है.

डंपर के चालक कारू महतो ने बताया कि वे सीएचपी/सीपीपी लोडिंग प्वाइंट से बचरा साइडिंग तक कोयले की ढुलाई करते हैं. एक जनवरी को छुट्टी होने होने के कारण डंपर को अपने घर के समीप खलिहान में खड़ा किया था. रात में अपराधियों ने डंपर में आग लगा दी. इधर, सूचना मलने पर डंपर मालिक सौंदा निवासी रवींद्र कुमार सिंह बचरा बस्ती पहुंचे और पिपरवार पुलिस को घटना की सूचना दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola