सड़क हादसे में दो घायल, रिम्स रेफर

Updated at : 29 Dec 2013 3:10 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो घायल, रिम्स रेफर

सिल्ली : रांची-पुरूलिया मार्ग पर झारखंड मोड़ के समीप एक कार (डल्यूबी 2 एच-.3738) और मीनी ट्रक (जेएच01वी-3860) के बीच सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में कार पर सवार सिंगपुर निवासी नुरूद्दीन खान और रफत कौशल गंभीर रूप से घायल हो गये. सिल्ली सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर […]

विज्ञापन

सिल्ली : रांची-पुरूलिया मार्ग पर झारखंड मोड़ के समीप एक कार (डल्यूबी 2 एच-.3738) और मीनी ट्रक (जेएच01वी-3860) के बीच सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में कार पर सवार सिंगपुर निवासी नुरूद्दीन खान और रफत कौशल गंभीर रूप से घायल हो गये.

सिल्ली सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर लिया गया. जानकारी के मुताबिक नुरूद्दीन खान अपने रिश्तेदार को मुरी स्टेशन से लेकर सिंगपुर स्थित अपने घर की ओर जा रहा था.

तभी झारखंड मोड़ के समीप उनकी कार रांची की ओर से आ रहे एक मीनी ट्रक से टकरा गयी. हादसे के बाद ट्रक का चालक व खलासी भाग निकले. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में कर लिया हे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola