तमाड़ विस क्षेत्र में 22 टैंकर से होगी जलापूर्ति

Updated at : 07 Apr 2016 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
तमाड़ विस क्षेत्र में 22 टैंकर से होगी जलापूर्ति

तमाड़ विस क्षेत्र में 22 टैंकर से होगी जलापूर्तिकैप्शन…बैठक में विधायक व पीएचइडी के अधिकारी.बुंडू. विधायक विकास कुमार मुंडा ने पीएचइडी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. टास्क फोर्स बना कर युद्धस्तर पर चापाकलों की मरम्मत का निर्देश दिया. रूट चार्ट बनाने को कहा. यह भी कहा कि जिस रूट में निकलें, उस रूट […]

विज्ञापन

तमाड़ विस क्षेत्र में 22 टैंकर से होगी जलापूर्तिकैप्शन…बैठक में विधायक व पीएचइडी के अधिकारी.बुंडू. विधायक विकास कुमार मुंडा ने पीएचइडी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. टास्क फोर्स बना कर युद्धस्तर पर चापाकलों की मरम्मत का निर्देश दिया. रूट चार्ट बनाने को कहा. यह भी कहा कि जिस रूट में निकलें, उस रूट की सभी चापाकलों की मरम्मत होनी चाहिए. समय समय पर इस संबंध में जानकारी भी देते रहें. अधिकारियों ने फिलहाल तीन दिन का रूट चार्ट बना कर विधायक को सौंपा. बाद में विधायक ने पत्रकारों को बताया कि पेयजल संकट से निबटने के लिए बुंडू के 12 वार्ड में 12 टैंकर से जलापूर्ति करायी जायेगी. तमाड़ और अड़की प्रखंड में भी पांच-पांच टैंकर देने की योजना है. एक सप्ताह के अंदर टैंकर क्षेत्र को सौंप दिये जायेंगे. इधर पीएचइडी विभाग के अधिकारियों ने विधायक को आश्वस्त किया कि तमाड़ स्थित पावर ग्रिड के चालू हो जाने के बाद नियमित बिजली मिल रही है. क्षेत्र में प्रतिदिन जलापूर्ति की जायेगी. मौके पर पीएचइडी विभाग अवर प्रमंडल बुंडू के सहायक अभियंता तिलोस्फर मिंज, कनीय अभियंता ग्रामीण बुंडू के उमेश कुमार, तमाड़ के कनीय अभियंता गिरिश चंद्र, मेथा पाल, प्रदीप सिंह मुंडा, गुल्ला महतो, शिबू प्रजापति, राकेश इत्यादि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola