युवाओं को मिलेगी रोजगारपरक शिक्षा

Updated at : 05 Apr 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
युवाओं को मिलेगी रोजगारपरक शिक्षा

डिस्पेंसरी व वीटीसी भवन डकरा स्टेडियम के बगल में लगभग दो एकड़ जमीन पर बने हैं. ये भवन डकरा के सबसे मुख्य जगह पर स्थित हैं. प्रबंधन के स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाने के निर्णय से स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष है. डकरा : लगभग पांच वर्ष से बंद डकरा डिस्पेंसरी व 10 साल से बंद डकरा […]

विज्ञापन
डिस्पेंसरी व वीटीसी भवन डकरा स्टेडियम के बगल में लगभग दो एकड़ जमीन पर बने हैं. ये भवन डकरा के सबसे मुख्य जगह पर स्थित हैं. प्रबंधन के स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाने के निर्णय से स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष है.
डकरा : लगभग पांच वर्ष से बंद डकरा डिस्पेंसरी व 10 साल से बंद डकरा वीटीसी भवन को मिला कर यहां सीसीएल द्वारा स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाया जायेगा. इस सेंटर में गरीब ग्रामीण युवक-युवतियों को रोजगारपरक शिक्षा दी जायेगी.
महाप्रबंधक केके मिश्र ने दोनों भवनों का निरीक्षण करने के बाद असैनिक विभाग के अधिकारियों को भवन की मरम्मत का प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया है. ज्ञात हो कि चार साल पूर्व जब डकरा डिस्पेंसरी को डकरा अस्पताल में एवं 10 वर्ष पूर्व डकरा भीटीसी सेंटर को केडीएच वीटीसी सेंटर में मर्ज कर दिया गया, तब से ये दोनों भवन बेकार पड़े हैं.
एनके एरिया में कई भवन बेकार पड़े हैं : एनके एरिया में करोड़ों की लागत से बने कई भवन इन दिनों बेकार पड़े हैं.पिछले दिनों प्रभात खबर ने बेकार पड़े भवनों से संबधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके बाद प्रबंधन ने इस पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए सबसे पहले बंद पड़े डकरा केंद्रीय विद्यालय भवन में किसी दूसरे संस्थान का विद्यालय खोलने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके बाद डकरा डिस्पेंसरी और वीटीसी सेंटर भवन के उपयोग के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola