टोकन शुल्क बंद हो अन्यथा परिचालन ठप
Updated at : 05 Apr 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

छोटे मालवाहक वाहन संघ ने दी चेतावनी खूंटी : नगर पंचायत की अोर से अधिकृत एजेंटों द्वारा छोटे मालवाहक वाहनों से पड़ाव शुल्क (टोकन शुल्क) लेने के विरोध में दूसरे दिन भी संबंधित वाहन मालिक व चालक कचहरी मैदान में जमा हुए. फिर एसडीओ से मिल कर उन्हें मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा. कचहरी […]
विज्ञापन
छोटे मालवाहक वाहन संघ ने दी चेतावनी
खूंटी : नगर पंचायत की अोर से अधिकृत एजेंटों द्वारा छोटे मालवाहक वाहनों से पड़ाव शुल्क (टोकन शुल्क) लेने के विरोध में दूसरे दिन भी संबंधित वाहन मालिक व चालक कचहरी मैदान में जमा हुए. फिर एसडीओ से मिल कर उन्हें मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा. कचहरी मैदान में छोटे मालवाहक वाहन संघ के अध्यक्ष सुनील शाह ने कहा कि झारखंड में कहीं भी छोटे मालवाहक वाहन से टोकन शुल्क नहीं लिया जाता है, तो फिर खूंटी में यह वसूली क्यों. अगर नियम है, तो नगर पंचायत के अधिकृत एजेंट गाइड लाइन की कॉपी हमें दें. हम टोकन शुल्क देने के लिए तैयार हैं.
सचिव अजीत शाह ने कहा कि नगर पंचायत अविलंब छोटे मालवाहक वाहनों से उक्त टोकन शुल्क लेने पर रोक लगाये अन्यथा आंदोलन के तहत खूंटी के सभी छोटे मालवाहक वाहनों का परिचालन ठप कर दिया जायेगा. कोई भी वाहन व्यवसायियों का माल लोड नहीं करेगा. व्यवसाय प्रभावित हुआ, तो जिम्मेवार संबंधित विभाग होगा. मौके पर अजय प्रसाद गुप्ता, लालू लोहरा, कुलदीप महतो, रोहन कुमार, श्याम सुंदर भगत, अनिल कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




