मुंडा समुदाय ने मनाया नव वर्ष
Updated at : 02 Apr 2016 2:19 AM (IST)
विज्ञापन

बुंडू : मुनु होड़ो के उबर राकब चुपद संस्था के तत्वावधान में बुंडू-राहे रोड स्थित ताऊ के केंद्रीय कार्यालय परिसर में कमि सम पोड़ो लिपि के अनुसार नव वर्ष मनाया गया. मौके पर मुंडारी भाषा के विद्वानों ने कहा कि दुनिया में आदिवासियों की अलग पहचान है.अंगरेजी व हिंदी के प्रभाव से आदिवासी अपनी भाषा […]
विज्ञापन
बुंडू : मुनु होड़ो के उबर राकब चुपद संस्था के तत्वावधान में बुंडू-राहे रोड स्थित ताऊ के केंद्रीय कार्यालय परिसर में कमि सम पोड़ो लिपि के अनुसार नव वर्ष मनाया गया.
मौके पर मुंडारी भाषा के विद्वानों ने कहा कि दुनिया में आदिवासियों की अलग पहचान है.अंगरेजी व हिंदी के प्रभाव से आदिवासी अपनी भाषा व लिपि को भुला रहे हैं. संस्था की ओर से कमि सम पोड़ो लिपि का कैलेंडर जारी कर नया वर्ष मनाने का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर पारंपरिक नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये. मौके पर लेखक वैद्यराज मानसिंह मुंडा, डॉ अनिता नाग, मरियम हासा, जगाय मुंडा, महादेव मुंडा, सोमरा मुंडा, लुदरा मुंडा, जबरा मुंडा, बिरसा मुंडा, दयानंद मुंडा, कड़िया मुंडा, सनिका मुंडा, शांति देवी, सरस्वती देवी, जावनी मुंडा आदि ने विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




