जल संकट गहराने लगा
Updated at : 01 Apr 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

बुंडू : अप्रैल माह के शुरू होते ही गरमी से अनुमंडलीय क्षेत्र में नदी, तालाब, सोतिया, कुएं एवं अन्य जलाशय सूखने लगे हैं. क्षेत्र की प्रमुख नदियां कांची, राढ़ू, करकरी, रायसा आदि सूखने के कगार पर हैं. जिस कारण लोगों को स्नान करने, जानवरों को धोने में कठिनाई हो रही है. नदी किनारे के कई […]
विज्ञापन
बुंडू : अप्रैल माह के शुरू होते ही गरमी से अनुमंडलीय क्षेत्र में नदी, तालाब, सोतिया, कुएं एवं अन्य जलाशय सूखने लगे हैं. क्षेत्र की प्रमुख नदियां कांची, राढ़ू, करकरी, रायसा आदि सूखने के कगार पर हैं. जिस कारण लोगों को स्नान करने, जानवरों को धोने में कठिनाई हो रही है.
नदी किनारे के कई गांवों में लोग जेसीबी से खुदाई कर नहाने एवं जानवरों को धोने में पानी का उपयोग कर रहे हैंं. तालाब लगभग सूख गये हैं. कांची नदी से बुंडू नगर क्षेत्र में नियमित रूप से होनेवाली जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है. पीएचडी विभाग द्वारा जलापूर्ति के बनाये गये कूएं का जलस्तर भी काफी नीचे चला गया है. स्थानीय नागरिकों का कहना है शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में 60 फीसदी चापानल बेकार पड़़ा हुआ है. नागरिकों ने सरकार से खराब चापानलों को शीघ्रातिशीघ्र मरम्मत करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




