बस से गिर कर खलासी की मौत

Updated at : 31 Mar 2016 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
बस से गिर कर खलासी की मौत

खूंटी : खूंटी के पिपराटोली में बुधवार को पूर्वाहन नौ बजे हुई एक सड़क दुर्घटना में रांची लोवाडीह निवासी प्रकाश यादव (35) की मौत हो गयी. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया. ऐसे हुआ हादसा : प्रकाश यादव सहार बस में खलासी का काम करता था. बस सुबह रांची से चाईबासा जाने के […]

विज्ञापन
खूंटी : खूंटी के पिपराटोली में बुधवार को पूर्वाहन नौ बजे हुई एक सड़क दुर्घटना में रांची लोवाडीह निवासी प्रकाश यादव (35) की मौत हो गयी. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया.
ऐसे हुआ हादसा : प्रकाश यादव सहार बस में खलासी का काम करता था. बस सुबह रांची से चाईबासा जाने के क्रम में ज्योंही पिपराटोली के समीप पहुंची, बस के अगले गेट में खड़े प्रकाश यादव अचानक नीचे गिर पड़ा. बस का पिछला चक्का कमर के हिस्से में चढ़ गया. आनन-फानन में लोगों ने उसे उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. चालक फरार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola